फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एथलेटिक्स में अश्वेंद्र व आयुष अव्वल

Mon, 15 Sep 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-15 एयूआरपी 19 आयुष शुक्ला। स्रोत: ​स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
फफूंद। प्रयागराज में चल रही राज्य स्तरीय जूनियर व अंडर 20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के दो छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें एक ने पहला स्थान तो दूसरे ने नॉर्थ जोन नेशनल के लिए अपना स्थान बनाया।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक संघ के संयोजक आरपी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 14 सितंबर से शुरू हुई। पहले दिन जनपद के अंडर 20 के प्रतिभागी अश्वेंद्र प्रताप सिंह ने छह किलो वजनी हैमर थ्रो को 61 मीटर की दूरी पर फेंक कर जूनियर नेशनल व नॉर्थ जोन नेशनल के लिए अपना स्थान बनाया। अंडर 20 के ही आयुष शुक्ला ने 53 मीटर डिस्कस फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में जिले से 13 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । (संवाद)

फोटो-15 एयूआरपी 19 आयुष शुक्ला। स्रोत: स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें