फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अशुवेंद्र प्रताप सिंह ने यूपी एथलेटिक्स स्कूल गेम्स में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। क्षेत्र के गांव सरायपुख्ता निवासी अशुवेंद्र प्रताप सिंह ने जूनियर वर्ग की हैमर थ्रो स्पर्धा में प्रदेश में पहला स्थान पाकर स्वर्ण पदक जीता है। पदक जीतकर लौटे अशुवेंद्र का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। अशुवेंद्र दिसंबर में बिहार में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रतिभाग करेंगे।

गांव सरायपुख्ता निवासी शिवप्रताप सिंह जादौन के बेटे अशुवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ हर्ष ने एक से चार नवंबर तक गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में चले 67वें यूपी एथलेटिक्स स्कूल गेम्स में प्रतिभाग किया। औरैया जिले की तरफ से जूनियर वर्ग की हैंमर थ्रो प्रतिस्पर्धा में शामिल हुए अशुवेंद्र ने 64.25 मीटर दूर हैमर फेंककर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से पहुंचे 43 खिलाड़ियों को पछाड़कर उन्होंने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशुवेंद्र के भाई अभिषेक ने बताया कि अशुवेंद्र अब दिसंबर के प्रथम सप्ताह में बिहार में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में उत्तर प्रदेश की तरफ से हिस्सा लेंगे। बताया कि अशुवेंद्र एसटीसी साईं सेंटर बरेली में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जूनियर वर्ग में हैमर थ्रो के राष्ट्रीय रिकार्ड 65.14 मीटर को अशुवेंद्र तोडऩे में सफल हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें