फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में एरवाकटरा व अजीतमल अव्वल

Fri, 26 Feb 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित पायका खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव ने कहा कि खेलकूद से युवाओं की प्रतिभा में निखार आता है। हम सभी को किसी न किसी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग अवश्य लेना चाहिए। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की कबड्डी में एरवाकटरा प्रथम, सहार द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं बालक वर्ग में कबड्डी में अजीतमल प्रथम, भाग्य नगर द्वितीय स्थान पर रहा। वालीबाल प्रतियोगिता में अजीतमल प्रथम व औरैया दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें