फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध ने ली शिल्पी की जान

Sun, 13 Sep 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम नगरिया में अवैध संबंध के चलते शिल्पी को अपनी जान से हाथ धोने पड़े। शिल्पी का चालचलन ठीक न होना उसके भाई शिवम को नागवार गुजर रहा था। भाई के समझाने पर भी जब शिल्पी नहीं मानी तो शुक्रवार देर रात्रि शिवम ने अपनी बहन की हंसिया व कुल्हाड़ी से काट कर नृशंस हत्या कर दी और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन



पुलिस ने हत्यारोपी भाई को जेल भेज दिया है।

 
बताते चलें कि शुक्रवार देर रात्रि नगरिया निवासी शिवम ने अपनी बहन शिल्पी की हंसिया व कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी। हत्या का कारण शिल्पी के अवैध संबंध में बने। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी आगरा के थाना बरहन के ग्राम गोविल निवासी कृष्ण गोपाल पुत्र गिरिराज के साथ मई 2014 में हुई थी।

 
शादी से पहले ही शिल्पी का गांव के ही प्रेम सिंह भदौरिया से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शिल्पी की शादी के बाद भी प्रेम प्रसंग का मामला कम नहीं हुआ तो ससुरालीजनों व शिल्पी के बीच आए दिन कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन



मामला सुलझता नहीं दिखा तो शिल्पी अपने प्रेमी प्रेम सिंह के साथ उसके घर आ गई। जब शिल्पी के भाई को इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध किया तो शिल्पी के प्रेमी प्रेम सिंह ने शिवम से मारपीट कर दी।

 
बहन का चालचलन ठीक न होने से वह (शिवम) विरोध करता रहा, लेकिन शिल्पी ने उसकी एक न मानी। बहन का चालचलन को लेकर ग्रामीण शिवम को ताने मारते रहते थे।


शुक्रवार रात जब घर में शिल्पी अकेली थी तो शिवम ने उससे अपने घर चलने की बात कही। इस पर शिल्पी व शिवम के बीच कहासुनी हुई। बाद में शिवम बहन शिल्पी को अपने घर ले आया और कमरे में बंद कर उसकी हंसिया व कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी।

शिल्पी की हत्या करने के बाद खून से लथपथ शिवम ने थाने पहुंच कर अपना जुर्म कुबूल कर लिया। शनिवार को पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच करने के लिए शनिवार को घटनास्थल पहुंची। वहीं सीओ बिधूना बालकराम ने हत्यारोपी भाई शिवम से बारीकी से पूछताछ की है।

हत्या की खबर सुन प्रेमी हुआ फरार - औरैया। नगरिया ग्राम निवासी प्रेम सिंह भदौरिया को जैसे ही शुक्रवार देर रात्रि प्रेमिका शिल्पी की हत्या होने की जानकारी हुई तो वह आननफानन अपने बच्चे के साथ घर से फरार हो गया। हत्यारोपी भाई शिवम ने बताया कि हत्या का कारण प्रेम सिंह भदौरिया है।


अगर शादी के बाद प्रेम उसकी बहन से अवैध संबंध नहीं रखता तो आज उसे यह कदम उठाने को मजबूर नहीं होना पड़ता। हत्यारोपी ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी धूमधाम के साथ की थी और उसके बड़े अरमान थे, लेकिन कुदरत ने ऐसा खेल खेला कि वह खुद अपनी बहन का हत्यारा बन बैठा।

 

कोई नहीं है पछतावा- औरैया। अपनी इकलौती बहन शिल्पी के चालचलन ठीक न होने के बावजूद उसने कई बार उसे समझाया और अपने ससुराल जाने की बात कही, लेकिन शिल्पी के न समझने और गांव वालों के ताने से परेशान शिवम ने शिल्पी को मौत के घाट उतार दिया। शिवम ने बताया कि उसे अपनी बहन की हत्या किए जाने का कोई गम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें