फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार की मांग को लेकर बीते एक सितंबर को पीड़िता ने मां के साथ थाना दिबियापुर में धरना दिया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा के अनुसार आरोपी औरैया रोड, दिबियापुर निवासी कुशल मिश्रा उर्फ ईशू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़िता ने आरोप लगाया था कि ईशू ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। उस समय पीड़िता नाबालिग थी। आरोप लगाया था कि दबाव पड़ने पर आरोपी ने सगाई कर ली थी, लेकिन शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा।
बाद में शादी से इन्कार कर दिया और शादी दूसरी जगह तय कर ली। पीड़िता ने 13 फरवरी 2022 को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी न होने पर थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गई थी। मामले में पुलिस आरोपी को अब गिरफ्तार कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें