फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अस्पतालों में कोविड मानकों को लेकर इंतजाम शुरू

Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शासन स्तर से शुक्रवार को अस्पतालों में सांस के गंभीर मरीजों की कोविड जांच अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए। जिसका असर शनिवार को जिला अस्पताल समेत चिकित्सालयों में देखने को मिला। जहां कोरोना की जांच के इंतजाम से लेकर थर्मल स्कैनर व बैंच निर्धारित की गई। चिकित्सीय परामर्श में संबंधित लक्षण वाले मरीजों की जांच के निर्देश शामिल किए गए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर शासन स्तर से विशेष गाइड लाइन जारी की गई है। मामले को लेकर जिला अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम पुख्ता करने के लिए कहा गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए जहां अस्पतालों में संसाधन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं जागरूकता की पहल भी शुरू की गई है। खास तौर पर इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस से जुड़ी बीमारियों के गंभीर मामले में सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। सांस के गंभीर रोगियों की आरटीपीसीआर से कोविड जांच कराने के लिए कहा गया है। शनिवार को इस मामले में जिला अस्पताल समेत अन्य जगहों पर निर्देशों के क्रम में तैयारियां शुरू कराई जाने लगी हैं। मरीजों के परामर्श के पर्चे में कोविड की गाइड लाइन के अनुसार बरती जाने वाली सावधानी भी डॉक्टरों की ओर से जोड़ी जाने लगी हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में आए तीन सांस के रोगियों की कोविड जांच कराई गई। वहीं प्रभारी सीएमएस डॉ. मंजू सचान ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को भी जांचा। थर्मल स्कैनर से लेकर अन्य संसाधन मरीज परीक्षण कक्ष में रखाए गए।
-
बोले जिम्मेदार-
फोटो23एयूआरपी 18- जानकारी देतीं प्रभारी सीएमएस डॉ. मंजू सचान। संवाद
शासन स्तर से कोविड को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पूर्व की तरह जांचों को विशेष तौर पर अमल में लाना शुरू कर दिया गया है। जरूरी सभी इंतजाम जिला अस्पताल में जुटाए जा रहे हैं। - डॉ. मंजू सचान, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें