फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की सराहना

Sat, 27 Jun 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने शनिवार को मंडी समिति के समीप प्रेसवार्ता का आयोजन किया। वार्ता के दौरान उन्होंने हाल ही में घोषित हुई प्रदेश कार्यकारिणी की सराहना की। कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने इसमें समाज के सभी वर्गों को उचित स्थान दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने उल्लेख किया कि प्रदेश कार्यकारिणी में बिधूना विधानसभा क्षेत्र की गीता शाक्य को महामंत्री बनाया गया है। पार्टी के इस फैसले ने यह साबित कर दिया है कि संगठन में सभी क्षेत्रों और जमीनी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है।
वार्ता के दौरान व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री अवधेश भदौरिया, चंदू तिवारी, राजन चौहान, सुनील भदोरिया, रविंद्र सिंह, बबलू सेंगर, सीपन दीक्षित, लाला सेंगर, संदीप चतुर्वेदी के साथ ही भाजपा नेता मोनू सेंगर, विशाल शुक्ला, अमरचंद्र राठौर उपस्थित रहे। वार्ता के उपरांत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जिलाध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें