फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 603 नई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए नियुक्ति पत्र

Tue, 31 Mar 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-20-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को स्मार्ट फोन देतीं विधायक। स्रोत:प्रशासन - फोटो : मादक पदार्थों का निस्तारण कराती सीओ चंचल त्यागी। संवाद
विज्ञापन
औरैया। लखनऊ में जहां सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र बांटे। वहीं, जिले स्तर पर कलक्ट्रेट में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद सदर विधायक गुड़िया ने जिले की नवचयनित 603 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदर विधायक ने कहा कि महिलाएं अब घर की जिम्मेदारी के साथ-साथ आंगनबाड़ी पर भी कुशलता से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि निर्देशों का पालन करते हुए पूरी सजगता के साथ काम करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त 728 पदों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए 11 नवंबर 2025 को विज्ञप्ति जारी हुई थी।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चयन के लिए 2746 आवेदन ऑनलाइन आए थे। इस मौके पर चयनित 192 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व 27 मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें