फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। हालांकि परीक्षा की तिथि 10 नवंबर निर्धारित है। बता दें कि पास लाभार्थियों को चार वर्षों में 48 हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच सितंबर निर्धारित थी। जिसे बढ़ाकर 20 सितंबर किया गया है। ऑनलाइन आवेदन में आवेदकों द्वारा हुई त्रुटियों में संशोधन की तिथि 21 से 23 सितंबर तय की गई है। इस संबंध में निदेशक मनोविज्ञानशाला उत्तर प्रदेश प्रयागराज ऊषा चंद्रा द्वारा पत्र जारी किया है।
मालूम हो इस छात्रवृत्ति के लिए डाक या अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र को बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वह छात्र ही आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने वर्ष 2023-24 में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों से पास हो और वर्ष 2024-25 में किसी अशासकीय सहायता प्राप्त, राजकीय, स्थानीय निकाय के विद्यालय में कक्षा आठ का अध्ययनरत छात्र हो। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए पांच प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन करने वाले छात्र के अभिभावकों की वार्षिक आय साढ़े तीन लाख से अधिक की नहीं होनी चाहिए। आवेदन पत्र के साथ आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड न करने पर अभ्यर्थी को सामान्य श्रेणी के रूप में माना जाएगा। आवेदन करने के लिए छात्र से कोई शुल्क नहीं लगेगा।
विज्ञापन




-

छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसकी अंतिम तिथि पांच सितंबर से बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी गई है। - संजय शुक्ला, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें