फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री समेत पुलिस उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने थाना पुलिस से न्याय न मिलते देख मुख्यमंत्री समेत पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को रजिस्ट्री भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री व पुलिस महा निरीक्षक समेत पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों को भेजी रजिस्ट्री में दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि इटावा जिले के सहसो निवासी उसकी बुआ के जेठ लड़का विपेंद्र अक्सर उसके घर आता था। आरोप है कि विपेंद्र ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जिससे वह गर्भवती हो गई। विपेंद्र ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया।
पीड़िता ने बताया कि बताया कि विपेंद्र नेवी में है। उसकी तैनाती कोच्ची में है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट तो लिख ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने मुख्यमंत्री समेत पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में सीओ अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। जिसमें कोर्ट में बयान में किसी भी घटना के होने से इन्कार कर दिया। जिस पर मुकदमा खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें