औरैया। मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत गुरुवार को जिले के थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अभियान चलाया। अभियान में टीम ने प्रमुख स्कूलों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले स्थानों,पार्क आदि पर चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। महिलाओं-बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112 बताए। जनकल्याणकारी योजनाओं व साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया। (संवाद)