सहार (औरैया)। गांव पूर्वा तरा में सामने से आए ट्रक को बचाने में एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इससे चालक व हेल्पर मामूली चोटें आईं हैं। यह घटना शुक्रवार की सुबह लगभग चार बजे की है।
तिर्वा से झांसी की ओर जा रहा ट्रक चालक अचानक से नियंत्रण खो बैठा और सड़क की दूसरी दिशा में जाकर पलट गया। ट्रक चालक दीपक निवासी जालौन ने बताया कि सामने से तेज गति में आ रहे ट्रक से टक्कर न हो जाए, इससे ट्रक को दूसरी साइड में मोड़ना पड़ा। इस कारण ट्रक पलट गया।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन भारी वाहनों की आवाजाही होती है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। (संवाद)