फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रांसफार्मर न बदले जाने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने घेरा बिजली केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांफर में एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। शिकायत पर भी समाधान न होने पर उपभोक्ताओं के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। 100 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने बिजली केंद्र घेरकर जमकर हंगामा किया। सीओ राममोहन व एसडीओ राहुल कुमार ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

अजीतमल तहसील क्षेत्र के गांव सांफर में बिजली अधिकारियों की उदासीनता और मनमानी के चलते उपभोक्ताओं को पिछले एक सप्ताह से बिजली नसीब नहीं हो सकी है। इससे पानी से लेकर अन्य जरूरी काम प्रभावित बने हुए हैं। वहीं बिजली पर आधारित व्यापार भी ठप पड़े हैं। इस संबंध में लोगों का कहना है कि लगभग एक सप्ताह पहले कस्बे में लगा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। इसकी जानकारी बिजली अधिकारियों को दे दी गई थी।
अधिकारियों की ओर से एक-दो दिन में ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक सप्ताह बीत चुका है। आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस बीच कई बार अधिकारियों से संपर्क किया पर हर बार सिर्फ आश्वासन ही हाथ लगा है। भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या बनी गंभीर हो गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली अधिकारियों की ओर से कस्बे में बढ़े लोड को देखते हुए सौ केवीए की जगह 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाए जाने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

अधिकारियों के कहने के बाद ग्राम प्रधान ने ट्रांसफार्मर रखने के लिए ऊंचा चबूतरा भी बनवा दिया था। बावजूद इसके अधिकारियों के आश्वासन कोरे साबित हुए हैं। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजली केंद्र का घेराव करते हुए अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उपभोक्ताओं द्वारा बिजली केंद्र घेरे जाने की जानकारी होते ही सीओ अजीतमल राममोहन शर्मा व एसडीओ बिजली राहुल कुमार ने मौके पर पहुंचकर उपभोक्ताओं को समझाया। साथ ही जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर उपभोक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें