फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांग वेतन

Tue, 02 Feb 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन कर मानदेय की जगह वेतन की मांग की। मांगे पूरी न होने पर उन्होंने लखनऊ ओर दिल्ली में प्रदर्शन किए जाने का एलान किया है।
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार भले ही महिलाओं को पुरुषों के बराबर हक देने की बात कह रही हो, लेकिन आज भी महिलाओं को उचित स्थान नहीं मिला है। यह बात आंगनबाड़ी यूनियन अजीतमल की ब्लाक अध्यक्ष नलिनी पांडेय ने कही। उन्होंने मुरादगंज में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1973 में केंद्र सरकार ने आंगनबाड़ी विभाग को अलग कर दिया था।

इसमें ग्रामीणांचलों की विधवा, विकलांग व गरीब महिलाओं का उत्थान किया जा सके। इसके साथ ही मातृत्व का कल्याण, पल्स पोलियो टीकाकरण, परिवार नियोजन, जनगणना ड्यूटी व समय-समय पर सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ देने का था। इसके साथ ही तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देना आदि कार्यक्रम रहा है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाहन कर रहीं है, लेकिन उन्हे पैसा नहीं दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगे पूरी न होने पर लखनऊ व दिल्ली में प्रदर्शन किए जाने की घोषणा की है। इस मौके पर उमाकांती, ऊषा, मंजू, शैलेश कृष्णा, राजकुमारी समेत 25 आशाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें