फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चार साल से अधूरे भवन, घरों व स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। तहसील क्षेत्र में पिछले चार सालों से चल रहा आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्यदायी संस्था की ढिलाई से लटका हुआ है। पड़ताल के दौरान रामनगर ग्राम पंचायत के मजरा कल्यानपुर, भगवंतापुर व महू में निर्माण अधूरा पड़ा है। इस वजह से आंगनबाड़ी केंद्र या तो घरों में या फिर प्राथमिक स्कूलाें में चल रहे हैं।
विज्ञापन

बिधूना ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर के मजरा मढोकमीत के मजरा भगवनतापुर 2018-19, महू ग्राम पंचायत में 2018-19 व कल्यानपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 2019-20 में भवन निर्माण की स्वीकृति मिली थी। इस पर कार्यदायी संस्था आरईएस ने निर्माण चालू किया।
चार साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। रामनगर के ग्राम प्रधान देवेंद्र ने बताया कि निर्माण शुरू होने के कुछ दिन बाद ही काम बंद कर दिया गया था। चार साल से अधिक समय से बंद पड़े आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण को पूरा कराए जाने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में कई बार शिकायती पत्र दिए गए, लेकिन आज तक काम चालू नहीं हुआ। बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र का भवन न होने से ग्राम पंचायत में केंद्र संचालन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें