फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मंदिर के महंत को अराजकतत्वों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव रठगांव के रामजानकी मंदिर के महंत ने छह अराजक तत्वों पर मारपीट कर मंदिर से भाग जाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गांव रठगांव के रामजानकी मंदिर के महंत सीताशरण दास ने पुलिस को बताया कि मंदिर पर रविवार शाम चार बजे बिधूना क्षेत्र के कन्हापुर्वा निवासी छह शरारती युवक पहुंचे। मंदिर पर न रहने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि युवकों ने महंत को जान से मारने की धमकी भी दी। महंत ने पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पीड़ित महंत का कहना है कि नामजद युवकों की नियत मंदिर की संपत्ति के प्रति खराब है। कब्जे की मंशा से वह परेशान कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि मंदिर के महंत की तहरीर पर जांच शुरू कराई गई है। (संवाद)
विज्ञापन

-
ठेकेदार पर मजदूर को पीटने का आरोप

अजीतमल। फिरोजाबाद के कश्मीरी गेट निवासी मन्नान खान पुत्र अब्दुल गफ्फार खान ने अजीतमल कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ठेकेदार पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस को बताया कि वह एक ईंट भट्टे पर परिवार के साथ मजदूरी कर रहा है। शनिवार की शाम उसने ठेकेदार से मजदूरी के पैसे मांगे तो पैसे न देते हुए ठेकेदार गाली-गलौज करने लगा। आरोप लगाया कि जब उसने गाली देने से मना किया तो ठेकेदार ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा।अजीतमल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें