फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एंबुलेंस को अब नहीं काटना पड़ेगा दस किलोमीटर का चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। बिलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर स्थित जर्जर नहर पुल पर धंस गए हाइट गेज पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने पहुंचकर ठीक कराए। बरसात का पानी नीचे जाने से हाइट गेज धंस गए थे। इससे एंबुलेंस को दिबियापुर सीएचसी तक पहुंचने में 10 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा था। जबकि जाम में फंसने से एक घंटा अधिक लगता था। अमर उजाला ने इस समस्या को रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
रविवार की शाम पीडब्ल्यूडी के कर्मी दिबियापुर स्थित नहर पुल पर लगाए गए हाइट गेज को उठाने के लिए पहुंचे। क्रेन की मदद से हाइट गेज ऊंचा किया। साथ ही हाइट गेज के किनारे लगे खंभों के नीचे गिट्टी आदि भर दी, ताकि दोबारा न धंसे। कर्मियों के अनुसार सोमवार को गिट्टी एवं सीमेंट डालकर हाइट गेज के खंभे जाम किए जाएंगे। कर्मियों ने फफूंद चौराहे पर लगे हाइट गेज की भी जांच कर उन्हें उठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें 24 जुलाई को 168 वर्ष पुराने जर्जर नहर पुल पर बड़े और भारी वाहनों का आवागमन बंद करने के लिए हाइट गेज लगाए गए थे। हाइट गेज के लिए खोदे गए गड्ढों में बरसात का पानी चले जाने से हाइट गेज धंस गया था। इससे नहर पार बेला रोड एवं तिर्वा रोड के विभन्न गांवों से मरीज लेकर निकलने वाली एंबुलेंस को लगभग 10 किलोमीटर का चक्कर लगाकर दिबियापुर सीएचसी पहुंचना पड़ रहा था। देरी होने से मरीजों को परेशानियां उठानी पड़ रहीं थीं। अब हाइट गेज दोबारा ऊंचे होने से एंबुलेंस को निकलने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें