फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रॉली से गिरकर पहिये के नीचे आई वृद्धा की मौत

Thu, 09 Apr 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरकोट। थाना क्षेत्र के गांव नगला कले में बुधवा शाम गेहूं की कटाई करने के बाद ट्रैक्टर टॉली में बैठकर एक बुजुर्ग महिला घर जा रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह पहिये के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव नगला कले निवासी शांति देवी (70) गेहूं की फसल कटवाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली में बैठकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्राॅली से नीचे गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को सैफई ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजन ने कार्रवाई से मना कर दिया था। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें