फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गलत इंजेक्शन लगाने से वृद्ध की मौत, हंगामा

Mon, 28 Apr 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : मृतक के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।
विज्ञापन
अटसू। कस्बे में रविवार की दोपहर एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अजीतमल पुलिस मौके पर पहुंची। मामला तूल पकड़ता देख झोलाछाप मौके से भाग निकला। उधर, हंगामा काट रहे मृतक के परिजनों से बातचीत करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की है।
गांव बारेपुर निवासी जगदीश कुमार (75) अपनी पत्नी लौंगश्री के साथ गांव में रहते थे। उनके पुत्र योगेंद्र सिंह व गजेंद्र सिंह गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। जगदीश सिंह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को वह गांव के राजन सिंह व अपने नाती सनी के साथ इलाज के लिए अटसू कस्बे में एक क्लीनिक पर गए थे। जहां पर उनका इलाज शुरू किया गया।
परिजनों के मुताबिक एक इंजेक्शन लगाने के बाद जगदीश की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी अजीतमल ले आए। जहां पर डॉक्टर ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनकी मौत हो गई।
उनकी मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने झोलाछाप पर कार्रवाई की मांग करते हुए अजीतमल पुलिस को सूचना दी। इसी बीच मौका पाकर झोलाछाप मौके से निकल गए। वहीं क्लीनिक के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। कोतवाली के एसएसआई अमर बहादुर ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसआई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि झोलाछाप मौके से भाग गया है। क्लीनिक को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें