फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अमित गुप्ता लालू बिधूना व्यापार मंडल अध्यक्ष, शिवम गुप्ता महामंत्री निर्वाचित

Fri, 04 Sep 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
जीत का प्रमाण पत्र लिए अध्यक्ष व महामंत्री के साथ जिलाध्यक्ष बबलू वाजपेयी व अन्य पदाधिकारी।संवा
विज्ञापन
बिधूना। उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा) के तहसील अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए बुधवार को चुनाव हुए। देर रात 10 बजे मतगणना पूरी होने के बाद परिणामों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर अमित कुमार गुप्ता उर्फ लालू और महामंत्री पद पर शिवम गुप्ता विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। अमित गुप्ता लालू को 1062 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपक स्वर्णकार को 541 मत प्राप्त हुए। कौशल पोरवाल को 252 और हरिशंकर गुप्ता को 51 मत मिले। अमित गुप्ता ने दीपक स्वर्णकार को 521 मतों के अंतर से हराया।
महामंत्री पद पर शिवम गुप्ता, सुमित सोनी और आशीष कुमार के बीच टक्कर थी। शिवम गुप्ता को 953 मत मिले। सुमित सोनी को 638 और आशीष कुमार को 309 मत प्राप्त हुए। शिवम गुप्ता 315 मतों के अंतर से महामंत्री पद पर विजयी हुए। जिलाध्यक्ष राजेश वाजपेयी बबलू की मौजूदगी में दोनों को विजेता प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन

मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चला। मतगणना देर रात 10 बजे तक जारी रही। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की थी। निर्वाचन समिति के मनीष पोरवाल, राजकुमार पालीवाल, कुणाल तिवारी, अनुपम गुप्ता, बॉबी, आशीष कुमार वर्मा, मुनीष गुप्ता और संरक्षक सतीश गोयल का विशेष योगदान रहा। परिणाम घोषणा के बाद पुलिस ने विजयी प्रत्याशियों को घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें