फोटो-18-प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी देते एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ व अन्य।संवाद
दिबियापुर। सीएचसी में चल रही क्लस्टर ट्रेनिंग केंद्र का मंगलवार को एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी, डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार व अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण, सेवाओं की गुणवत्ता व आपातकालीन स्वास्थ्य प्रबंधन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। एसीएमओ ने एंबुलेंस प्री-हॉस्पिटल केयर की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि चेस्ट पेन, सड़क दुर्घटना व झटके आने की समस्या पर मरीज का प्रारंभिक आकलन, ईसीजी और त्वरित रेफरल पर विशेष ध्यान दें।
उन्होंने क्रिटिकल केयर सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान लखनऊ से आई टीम में ईएमएलसी ट्रेनर हरिकिशोर, क्वालिटी ट्रेनर रामकिशन व जिला कार्यक्रम अधिकारी सचिन राज और उनकी टीम मौजूद रही।(संवाद)