फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शादी का झांसा देकर साढ़े तीन साल तक शोषण, गर्भपात का भी आरोप

Tue, 04 Aug 2026 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। एक युवती ने शादी का झांसा देकर युवक पर शारीरिक शोषण और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी बहन की ससुराल है। वहां आने-जाने के दौरान उसकी मुलाकात सचिन कश्यप से हुई थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी उसे एनटीपीसी स्थित अपने मकान ले गया और शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन


दोनों परिवारों में बातचीत के बाद 16 दिसंबर 2025 को शादी तय हुई थी, लेकिन बाद में आरोपी पक्ष मुकर गया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। पूर्व में महिला थाने में समझौता भी हुआ था, लेकिन आरोपी 7-8 दिन बाद फिर छोड़कर चला गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें