फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क निर्माण में घटिया ईंट के इस्तेमाल करने का आरोप

Sat, 05 Sep 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। ग्राम पंचायत उमरी में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। सड़क निर्माण में पीली ईंट लगाई जा रही है और सड़क की चौड़ाई भी कम कर दी गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सड़क पहले से ही टूटी-फूटी है और हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है। इससे लोगों का निकलना दूभर हो गया है। स्कूली बच्चों, किसानों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव हरिओम बाजपेयी, रवि पाल, जिलाध्यक्ष दीपक राठौर व दौलती देवी ने प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है।

प्रदेश सचिव ने बताया कि यह सड़क बीजीएम महाविद्यालय से उमरी होते हुए सहायल रोड तक मंडी परिषद बनवा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ और शिकायत का निस्तारण अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया तो उनका दल घटिया निर्माण व सड़क की चौड़ाई घटाने के खिलाफ आंदोलन करेगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें