फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: निर्माण कार्य में धांधली का आरोप, दो सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

Tue, 17 Oct 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बाकरपुर में प्रधान द्वारा मनमाने ढंग से निर्माण कार्य कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दो सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बाकरपुर के ग्रामीणों ने प्रधान पर ग्राम पंचायत की बैठक न कराए जाने, मनमाने ढंग से विकास कार्य कराए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। ग्रामीणों ने कहा कि विकास कार्यों में मानकों की अनदेखी की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी राजीव उपाध्याय व ग्रामीण अभियंत्रण के अवर अभियंता प्रशांत को ग्राम पंचायत की जांच कर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत बाकरपुर के ग्रामीणों ने विकास कार्यो के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। जिसकी जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें