फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सातों निकायों को मिला 4.86 करोड़ रुपये का मिला बजट

Fri, 06 Oct 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
15वें वित्त की जारी हुई दूसरी किस्त से होगा मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम
विज्ञापन

-शासन स्तर से जारी हुई धनराशि का खर्च पीएफएमएस पोर्टल से सुनिश्चित करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। नगर पालिका परिषद औरैया समेत जिले के सात निकायों में विकास कार्यों को लेकर 15वें वित्त की दूसरी किस्त स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ की ओर से जारी की गई है। 4.86 करोड़ रुपये की जारी हुई धनराशि से जल्द जनता की मूलभूत सुविधाओं पर तेजी से काम कराए जाएंगे। तय एजेंडों के तहत निकायों की तस्वीर बदलने के कदम उठाए जाएंगे।
स्थानीय निकाय निदेशालय सहायक निदेशक (लेखा) अखिल सिंह की ओर से जारी हुए बजट को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रत्येक निकाय को अलग-अलग धनराशि आवंटित की गई है। निकायों में कार्यों को देखते हुए इस बजट से काफी कुछ सुधार किए जा सकते हैं। 15 वें वित्त की यह दूसरी किश्त निकायों के लिए जारी हुई है।
विज्ञापन

निकाय अध्यक्ष से लेकर अधिशासी अधिकारी पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक के एजेंडों व शहर कस्बा की अव्यवस्थाओं को चिह्नित भी करने लगे हैं। खासकर जलभराव, टूटी सड़क, कच्चे मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, बेपटरी पेयजल व्यवस्था से लेकर कई बिंदु शामिल हैं। औरैया नगर पालिका परिषद की बात की जाए तो यहां जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर काफी काम किया जाना है।
शासन से औरैया नगर पालिका परिषद को 1.94 करोड़ रुपये का बजट मिला है। शासन से मिली इस धनराशि का व्यय पीएफएमएस पोर्टल के जरिए किया जाएगा। इसकी अनिवार्यता सुनिश्चित की गई है।
-
निकाय जारी हुई धनराशि
औरैया 1,94,30568

अछल्दा 22,48,482

अटसू 28,47,054

बाबरपुर-अजीतमल - 64,00,116

बिधूना 75,35,868

दिबियापुर 62,23,614

फफूंद 39,59,784
बोले पालिका अध्यक्ष
शहर में व्याप्त अव्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में बजट खपाया जाएगा। लोगों को सड़क, नाली, प्रकाश, प्रसाधन आदि व्यवस्थाओं के लिए परेशान न होना पड़े इस पर ध्यान दिया जाएगा। मिलने जा रहा बजट काफी हद तक राहत देगा।-अनूप गुप्ता, औरैया नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन

बोले अधिकारी
जिले के सातों निकायों को 4.86 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। 15वें वित्त की जारी हुई इस दूसरी किस्त से काम कराए जाएंगे। धनराशि का व्यय पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।-महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें