फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाल विकास परियोजना अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक भाग्यनगर व औरैया ग्रामीण व अजीतमल को मिली चेतावनी

Fri, 06 Oct 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो05एयूआरपी 22- बाल विकास परियोजना की बैठक लेतीं जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व सीडीओ अनिल कुमार सिंह। संवाद
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक भाग्यनगर व औरैया ग्रामीण व अजीतमल को मिली चेतावनी
- खराब प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी
औरैया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने खराब प्रगति वाले बाल विकास परियोजना अधिकारी, ब्लॉक समन्यक भाग्यनगर, औरैया ग्रामीण एवं अजीतमल को कठोर चेतावनी देते हुए प्रगति सुधार करने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन

औरैया ग्रामीण परियोजना में पोषण ट्रैकर एप पर प्रगति अत्यंत खराब होने के कारण ब्लॉक समन्वयक रंजना सेंगर को चेतावनी देते हुए पोषण ट्रैकर पर स्थिति में सुधार के निर्देश दिये गये हैं। कहा कि स्थिति में सुधार न होने पर सेवा से विरक्त कर दिया जाएगा। साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग/ संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये गये कि वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में निर्मित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को यथाशीघ्र पूर्ण करायें। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जिला पिछला वर्ग कल्याण अधिकारी आशुतोष सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी कामिनी गौतम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें