फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तालाब में जमा काई, ओवरफ्लो होने से गलियां भरीं

Mon, 06 Jul 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -3- तालाब ओवर फ्लो होने से गली में भरे गंदे पानी के बीच से निकलते बच्चे। स्रोत:सभासद
विज्ञापन
अनंतराम। नगर पंचायत अजीतमल के मोहल्ला राजीव नगर व सूर्यनगर स्थित दो तालाबों में चार-चार फुट काई भरी होने से पानी ओवरफ्लो हो रहा है।
विज्ञापन

गंदा पानी गलियों व घरों के बाहर भर गया है। इससे दोनों मोहल्लों के लगभग 100 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद इस वार्ड की गलियां जलमग्न हो जाती हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इन मोहल्लों में दो तालाब हैं। यह बरसात में ओवरफ्लो हो जाते हैं। तालाब की सफाई के लिए नगर पंचायत ने दो माह पूर्व टेंडर कराया था लेकिन अभी तक सफाई का काम शुरू नही हो सका है। बरसात होने पर पानी सिमट कर वार्ड में स्थित दो तालाबों में जाता है। तालाब में काई भरी होने से पानी गलियों और आसपास के लोगों के घरों की चौखट तक भर जाता है।
विज्ञापन

वार्ड की सभासद अनीसा बेगम के घर के बाहर सीढ़ियों तक पानी पहुंच जाता है। बताया कि तालाबों की तलहटी में करीब चार फुट तक काई जमा हो चुकी है। इसी के चलते तालाब ओवरफ्लो हो जाते हैं। जलभराव के कारण श्रद्धालु वार्ड में बने दो धार्मिक स्थलों तक भी नहीं पहुंच पाते हैं।
अनीसा ने बताया कि तालाब सफाई का टेंडर भी अधर में लटका हुआ है। उन्होंने एडीएम व एसडीएम को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें तालाब की सफाई कराकर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की गई है।

लोग बोले-सिर्फ वादे करते हैं नेता
तालाब गंदगी से भरे होने से पानी ओवरफ्लो हो जाता है। यह गंदा पानी गली और उन लोगों के घरों के अंदर तक पहुंच जाता है। कई साल से यह समस्या बनी हुई है।- आक्रोश कुमार

नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल को पूरा हुए तीन वर्ष बीत गए हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे। इसके बावजूद मोहल्ले के जलभराव से निजात नहीं दिलाई जा सकी है।- सूर्य प्रताप
विज्ञापन

-
दो बार तालाब सफाई का टेंडर हुआ लेकिन किन्हीं कारणवश टेंडर निरस्त हुआ है। दोबारा टेंडर प्रक्रिया चल रही है। लोग गोबर और कूड़ा तालाब में डालते हैं, इससे तालाब भर गया है। पंपिंग सेट से पानी निकाला जाएगा। सप्ताह भर में इसका स्थायी समाधान हो जाएगा। - प्रदीप कुमार, अधिशासी अधिकारी

फोटो -3- तालाब ओवर फ्लो होने से गली में भरे गंदे पानी के बीच से निकलते बच्चे। स्रोत:सभासद

फोटो -3- तालाब ओवर फ्लो होने से गली में भरे गंदे पानी के बीच से निकलते बच्चे। स्रोत:सभासद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें