तहसील सभागार में डीएम माला की अध्यक्षता में आयोजित
तहसील दिवस में 180 शिकायतें आईं। इसमें से 27 शिकायतों का मौके पर
निस्तारण किया गया।
तहसील दिवस से अनुपस्थित एक्सईएन पीएमजीएसवाई
और भ्रामक आख्या देने पर बीडीओ बिधूना से डीएम ने जवाब तलब के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर हाल में फरियादियों की शिकायतों का
निस्तारण करें। लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई हुई।
तहसील
दिवस में 180 फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखीं। डीएम माला श्रीवास्तव और
पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने 27 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। डीएम
ने कहा कि अधिकारी शिकायतों को गंभीरता लें ताकि लोगों को समस्या से निजात
मिल सके।
तहसील दिवस में रामहरे पुत्र बनवारीलाल निवासी दशहरा
फफूंद ने भूमि पर जबरन कब्जे हटाने, जयवीर सिंह निवासी अछल्दा ने स्टांप
चोरी, शांति देवी पत्नी सुरेश चंद्र निवासी वैसौली अछल्दा ने जबरन कब्जा
करने एवं अवरोध उत्पन्न करने, सुरेशचंद्र पुत्र सुखवासीलाल निवासी उदईपुर
ने दैवी आपदा के आधार पर आवास दिलाने की मांग की।
तहसील दिवस में
गैरहाजिर एक्सईएन पीएमजीएसवाई तथा भ्रामक आख्या देने पर खंड विकास अधिकारी
बिधूना से डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किए जाने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में
एसडीएम मदनचंद्र दुबे, सीएमओ नरेंद्र सिंह, सहित विभिन्न विभागों के
अधिकारी मौजूद रहे।