फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित लोगों ने कोतवाली घेरी

विज्ञापन
गिरफ्तारी न होने पर बिधूना कोतवाली में धरना दिए बैठे आक्रोशित लोग - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। पांच दिन पहले बीच सड़क पर मारपीट करने वाले युवकों पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। इस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ घटना के तीसरे दिन कोतवाली बिधूना में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद भी जब दो दिन बीत गए और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शनिवार को जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में एक ही बिरादरी के करीब तीन सौ लोगों ने कोतवाली बिधूना को घेर लिया। करीब तीन घंटे तक ये लोग कोतवाली में धरने पर बैठे रहे। बाद में सीओ ने दो दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

कस्बा निवासी युवक सत्यम सेंगर पुत्र किशन सिंह ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह 25 जून को बाइक से भरथना रोड पर एक पेट्रोल पंप जा रहा था। किराने की दुकान के सामने पीछे से एक बाइक पर सवार तीन लोगों की बाइक का हैंडिल उसकी बाइक से टकरा गया। इस पर बाइक सवार राहुल यादव निवासी भरथना रोड बिधूना, सोनू यादव पुत्र संतोष यादव निवासी भैसलोट व बिटू यादव निवासी भर्थना रोड व दो अज्ञात लोग आए और उसे बुरी तरह से पीटा। इसकी कोतवाली बिधूना में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने सोशल मीडिया में दो दिन बाद मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तीनों युवकों के खिलाफ शुक्रवार को मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने से आक्रोशित एक बिरादरी के करीब 300 लोग शनिवार को जिला पंचायत सदस्य शरद कुमार राना के नेतृत्व में कोतवाली बिधूना पहुंच गए और कोतवाली का घेराव करते हुए वहीं धरने में बैठ गए। इस दौरान मौके पर पहुंचे सीओ बिधूना लालता प्रसाद शुक्ला ने आक्रोशित लोगों को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन लोग कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। बाद में सीओ ने दो दिन का समय मांगते हुए गिरफ्तारी का आश्वासन देकर धरने में बैठे लोगों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें