फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सुपर ओवर में अजीतमल के शिक्षकों ने ऐरवाकटरा को हराया

Tue, 09 May 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। फिट इंडिया टीचर्स गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित टीचर्स प्रीमियर लीग का फाइनल मैच सोमवार को तहसील मैदान पर खेला गया। कांटे के मुकाबले में मैच टाई होने पर दोनों टीमों के बीच में सुपर ओवर खेला गया। जिसमें अजीतमल के शिक्षकों ने ऐरवाकटरा के शिक्षकों को हरा कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है। शिक्षकों का मान बढ़ाने के लिए वह स्वयं भी इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करवाएंगे। इसके बाद अजीतमल और ऐरवकटरा ब्लॉक की टीम के बीच टॉस कचाया गया। टॉस जीतकर अजीतमल टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम के सलामी बल्लेबाज दूसरे ओवर के अंत तक पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रवि यादव ने 79 व कप्तान हर्ष पांडेय के नाबाद 50 रनों के बदौलत अजीतमल टीम ने 16 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए।
वहीं, ऐरवाकटरा के गेंदबाज अनिल ने दो व गुड्डू प्रसाद, मयूरेश ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे ऐरवाकटरा के शिक्षक संदीप ने 25, अनिल ने 22 ने रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाज मयुरेश ने 32 व गुड्डू प्रसाद ने 36 रनों की मदद से मैच को टाई करवा लिया। इधर अजीतमल के गेंदबाज अमित दो विकेट व आशू, रवि और सुधीर एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। मैच टाई होने पर दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर खेला गया।
विज्ञापन

सुपर ओवर में ऐरवाकटरा की टीम महज चार रन ही बना सकी। अजीतमल के कप्तान हर्ष पांडेय ने लगातार दो गेंदों पर दो चौके जड़ कर जीत को अपनी पाली में कर लिया। बिधूना खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश सोनकर, दीपक कुमार, मनीष मिश्रा महासचिव जिला ओलंपिक संघ, संजय सेंगर , अनिरुद्ध यादव, प्रमोद भास्कर, शशांक पाल ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित कर ट्रॉफी दी। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने कार्यक्रम संयोजक मुकुल यादव, राहुल यादव व विमल पाल का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें