फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अजीतमल के शानू भारतीय अंडर-19 बास्केटबॉल टीम में चयनित

Thu, 28 May 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-26- अभियुपांग मिश्रा उर्फ शानू। स्रोत:परिजन - फोटो : करंट से झुलसी किशोरी।
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी संतोष नारायण मिश्रा (न्यूटन सर) के पौत्र अभियुपांग मिश्रा उर्फ शानू का चयन भारतीय अंडर-19 बास्केटबॉल टीम में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से कस्बे में बुधवार को खुशी का माहौल रहा। इसकी जानकारी होने पर लोग शानू व उनके परिवार को बधाई देने पहुंचे।
विज्ञापन

अभियुपांग मिश्रा के मामा अभिमन्यु दुबे ने बताया कि स्व. संतोष नारायण मिश्रा जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में भौतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष रहे थे। उनके पुत्र प्रशांत मिश्रा वर्तमान में मेरठ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के प्लांट पैथोलॉजी विभाग में विभागाध्यक्ष हैं। प्रशांत का सबसे छोटा पुत्र अभियुपांग नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद में इंटरमीडिएट के छात्र है। वहीं छात्रावास में रहकर पढ़ाई के साथ खेल प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहा है।
उन्होंने बताया कि अभियुपांग ने गाजियाबाद की ट्रिपल टेक बास्केटबॉल अकादमी से बास्केटबॉल की बारीकियां सीखीं। कोच प्रदीप तोमर के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हुए उसने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। चयन के बाद वह इन दिनों श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा है। उन्होंने बताया कि शानू बचपन से ही प्रतिभाशाली और अनुशासित खिलाड़ी रहा है।
विज्ञापन

शानू की सफलता पर जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय, भाजपा नेता रजनीकांत शुक्ला, शिवाजी अग्निहोत्री, अनिल दीक्षित, पुनीत दीक्षित, प्रेम त्रिपाठी, प्रदीप तिवारी कई लोगों ने परिवार को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें