औरैया। स्पोर्ट्स स्टेडियम बढि़न बिधूना में स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में अजीतमल ने बिधूना टीम को हरा दिया।
मुख्य अतिथि रमेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। उप क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कटैया ए, बिधूना, नगला बरी, जगतपुर, अजीतमल कटैया बी, बढिऩ, भटौरी की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच बिधूना और अजीतमल की टीम के बीच खेला गया। जिसमें अजीतमल की टीम विजेता घोषित हुई। विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि, एडीओ पंचायत विमल कुमार, युवा कल्याण अधिकारी नफीस अहमद, अमित यादव आदि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए खिलाड़ियों व ग्रामीणों की भीड़ देखने को मिली।
निर्णायक की भूमिका मुकुल, शशांक पाल, सौरभ कुमार, झीलू मास्टर, अमित यादव, संजीव सिंह, रतन यादव ने निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए प्रेम सिंह, मुकेश, जितेंद्र, अमित आदि ने सहयोग प्रदान किया।