फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सख्ती के चलते 668 छात्रों ने छोड़ी डीएलएड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के 10 केंद्रों पर डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) की परीक्षा हुई। सख्ती के चलते 668 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन


डीएलएड परीक्षा को कराने के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यह परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जा रही है। शुक्रवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर तीनों पालियों में कराई गई थी। सुबह की पाली में विज्ञान विषय में 3071 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 2,861 ने परीक्षा थी और 210 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में गणित विषय की परीक्षा में पंजीकृत 3,486 छात्रों में 3,256 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें 230 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

तीसरी पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में सकुल 3,090 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कुल 2,862 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार तीसरी पारी में 228 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीन पालियों में परीक्षा सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर की गई थी। सख्ती के चलते 668 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षकों को की-पैड वाले मोबाइल का प्रयोग करने की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें