फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की तरक्की चाहने वाले वैश्य नेता गुंडों का साथ छोड़ें

Mon, 06 Jul 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्य समाज की तरक्की चाहते हैं तो प्रदेश के वैश्य नेता गुंडों का साथ छोड़ दें, उन्हें नेताजी मुलायम सिंह ने वैश्य समाज का उत्पीड़न रोकने के लिए सबसे अधिक ताकत दे रखी है और विधायक बनाया है।
विज्ञापन



प्रदेश में कहीं भी वैश्यों का उत्पीड़न होता है तो वह उनके साथ खड़े होंगे। यह बातें बिधूना विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस ने मंडलीय वैश्य महासम्मेलन में कहीं।


 
विधायक गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के किसी भी व्यक्ति को पुलिस अपमानित करती है तो वह पीड़ित वैश्य के साथ खड़े नजर आएंगे। कहा कि जिले में वे गुंडों को ललकार रहे हैं। दिबियापुर में पत्रकार पर हमला करने वाले जल्द ही सीखचों में होंगे।
विज्ञापन



 
वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने कहा कि आने वाले त्रिस्तरीय चुनावों में पूरे प्रदेश में वैश्य अपने- अपने क्षेत्र से खड़े हों। वैश्य एकता परिषद खुलकर वैश्य प्रत्याशियों का समर्थन करेगी।


वैश्य एकता परिषद के बैनर तले बिधूना विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर व्यापारी सुरक्षा आयोग की गठन की मांग करेगा।


 
कहा कि वैश्य समाज के पिछड़े उप वर्गों को पिछड़ी जाति में शामिल किए जाने व पिछड़ी जाति में शामिल उप वर्गों के प्रमाणपत्र जिलों से बनवाए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की जाएगी।


आह्वान किया कि कन्या भ्रूण हत्या और शादी ब्याह में सड़कों पर नृत्य जैसी कुरीतियों को रोकें। पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्य एकता परिषद जिले में पौधरोपण अभियान चलाएगा।


 
राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रवि प्रकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव रामशंकर गुप्ता मुन्नू बाबू, राष्ट्रीय महासचिव रामशरण गुप्ता, ट्रेडर्स एवं इंडस्ट्रीय वेलफेयर ऐसोशिएसन मनोज गुप्ता, राज्य महिला आयोग सदस्य गीता गुप्ता, नगर पंचायत दिबियापुर अध्यक्ष शीला गुप्ता, महासम्मेलन मुख्य संयोजक डा.हरीबाबू गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें