फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाओं की गति ने कम किया स्माग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रविवार की रात छाई धुंध की चादर मंगलवार को सुबह भी जबरस्त देखने को मिली। हालांकि सुबह के समय हवाओं की गति बढ़ने से दोपहर बाद धुंध की चादर छटने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान लोग आंखों में जलन से बेहाल रहे। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को धुंध रहने के आसार तो है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी के आसार भी है। तापमान में बढ़ोत्तरी धुंध के चलते ही देखने को मिलेगी। शाम सूरज ढलने से पहले धुंध की चादर दोबारा देखने को मिली।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह जब लोग घरों से निकले तो धुंध थी। हालात ऐसे थे कि लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, चादर कम होती दिखी। जिसका कारण मौसम विशेषज्ञ ने हवाओं की गति का तेज होना बताया। सुबह 10 बजे तक हालात ऐसे ही रहे। 10 बजे के करीब हल्की धूप की किरणें जमी पर पड़ीं, उस दौरान हवाओं की गति अधिक बताई गई। जैसे-जैसे हवाओं की गति बढ़ी, वैसे-वैसे सूरज की चमक बढ़ी, लेकिन शाम सूरज ढलने से पहले धुंध फिर छा गई।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही नहीं दिन के समय हवाओं की गति 10 से 17 किलो मीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। जबकि दृश्यता 16 किलो मीटर और आद्र्रता 41 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि बुधवार को धुंध छाए रहने के आसार है। तापमान के साथ धुंध भी रह सकती है। धुंध गुरुवार तक दिखाई दे सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व बारिश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढने वाली सर्दी का असर शुक्रवार से देखने को मिलेगा। शुक्रवार को न्यूतम तापमान 16 डिग्री के करीब रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें