फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश में कटा अहनेरान संपर्क मार्ग, आवागमन प्रभावित

Sat, 08 Aug 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ अहनेरान संपर्क मार्ग। संवाद
विज्ञापन
औरैया। सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत बबाईन के मजरा अहनेरान को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर कट गया है। सड़क खराब होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, किसानों व रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


स्थानीय दीपचंद्र निषाद ने बताया कि बरसात के दौरान यह सड़क लगभग हर वर्ष कट जाती है। पीडब्ल्यूडी के अधीन होने के बावजूद अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल जाते हैं, किसान अपने खेतों तक पहुंचते और ग्रामीण आवश्यक कार्यों के लिए शहर आते-जाते हैं। शुक्रवार को भी सड़क कई जगह से कट कर बह गई।

इससे लोगों को निकलने में परेशानी हो रही। ग्रामीण रामचरण, जीतू, छोटेलाल, पिंटू पाल ने बताया कि सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि लोग जोखिम उठाकर निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मजरा अहनेरान का यही मुख्य संपर्क मार्ग है। इसके क्षतिग्रस्त होने से किसानों को खाद, बीज व कृषि उपकरण खेतों तक ले जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


किसी मरीज को आपात स्थिति में अस्पताल ले जाना भी चुनौती बन गया है। ग्रामीण लाखन सिंह, भीम सिंह समेत अन्य लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

मामले की जानकारी संज्ञान में आई है। संबंधित जूनियर इंजीनियर को मौके पर निरीक्षण के लिए भेजा है। जल्द ही मार्ग को दुरुस्त कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


अमर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें