फोटो37--फफूंद स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में यात्री। संवाद
दिबियापुर। फफूंद स्टेशन पर शनिवार को आगरा-लखनऊ सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस फिर निरस्त होने से यात्री परेशान हुए। यात्रियों को मजबूरी में अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा।
यात्रियों का कहना है कि कोहरा खत्म होने के बावजूद ट्रेनें निरस्त हो रही हैं, इससे परेशानी हो रही है। शनिवार को लोग आगरा-लखनऊ सुपरफास्ट इंटरसिटी से सफर करने पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन निरस्त है। इससे लोगों ने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन, अन्य साधनों का सहारा लिया।
रविवार को अलीगढ़ सुपरफास्ट पैसेंजर निरस्त रहने की जानकारी रेलवे अधिकारियों की ओर से दी गई है। यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक से मांग की है कि अब कोहरा भी खत्म हो गया है तो उच्चाधिकारियों से आगरा-लखनऊ सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस नियमित चलाने को लेकर यात्रियों की समस्या को रखें। पूछताछ कार्यालय से बताया गया कि फरवरी के बाद यह ट्रेन नियमित चलने लगेगी।