फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा लखनऊ इंटरसिटी रद्द, यात्रियों की मांग पर जोधपुर हावड़ा का स्टापेज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कोहरे के चलते फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली कई ट्रेनें सोमवार से रद्द हो गईं। सोमवार को पहले दिन आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द होने के कारण यात्रियों की मांग पर जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया।
विज्ञापन

रेल प्रशासन की पूर्व सूचना के अनुसार 12179 अप-12180 डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक रद्द रहेगी। 14217 अप ऊंचाहार एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 1 फरवरी तक एवं 14218 डाउन ऊंचाहार एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक रद्द रहेगी। 13007 अप एवं 13008 डाउन तूफान एक्सप्रेस 19 दिसंबर से 20 जनवरी तक एक दिन छोड़कर एक दिन रद्द रहेगी। इसके साथ ही गोविंदपुरी में नान इंटरलाकिंग का काम होने के कारण कई ट्रेनों को पहले ही निरस्त कर रखा है। सोमवार को पहले दिन सुबह के समय आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रही। यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में यात्रियों ने उप स्टेशन अधीक्षक से दूसरी ट्रेन रोके जाने की मांग की। रेलवे कंट्रोल के आदेश पर जोधपुर हावड़ा का ठहराव फफूंद रेलवे स्टेशन पर दिया गया। यात्रियों ने रद्द हुई अन्य ट्रेनों के स्थान पर भी वैकल्पिक ट्रेनें दिए जाने की मांग की है। इधर, कोहरे के कारण अन्य ट्रेनें विलंब से पहुंचना शुरू हो गई हैं। कानपुर की ओर जाने वाली 64156 पैसेंजर देर शाम को लगभग तीन घंटे देरी से चलने की सूचना प्रसारित होती रही। जबकि इटावा की ओर जाने वाली अप मुरी एक्सप्रेस निर्धारित समय 2 बजकर 11 मिनट के बजाय देर शाम तक फफूंद रेलवे स्टेशन पर नहीं आई। इसके भी देर रात तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस बार कोहरे के कारण गोमती एक्सप्रेस के रद्द न होने से दैनिक यात्रियों ने राहत भरी सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें