धान की नर्सरी के लिए खेत तैयार करता किसान।
- फोटो : धान की नर्सरी के लिए खेत तैयार करता किसान।
औरैया। एकाएक मौसम में आए बदलाव के बाद शनिवार रात को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। रविवार सुबह किसान खेतों को पहुंचे और धान पौध की नर्सरी तैयार करने में जुट गए।
पिछले एक सप्ताह से मौसम का पारा शीर्ष पर था। लगातार बढ़ते पारे से लोग परेशान थे। रात को मौसम ने करवट बदली। रात में आई तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।
रविवार की सुबह किसानों ने सीधे खेतों की ओर रुख किया और धान की नर्सरी के लिए किसानों ने खेतों की हल्की जुताई की और नर्सरी की तैयारी में जुट गए। (संवाद)