फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश के बाद धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे किसान

Sun, 15 Jun 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
धान की नर्सरी के लिए खेत तैयार करता किसान। - फोटो : धान की नर्सरी के लिए खेत तैयार करता किसान।
विज्ञापन
औरैया। एकाएक मौसम में आए बदलाव के बाद शनिवार रात को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। रविवार सुबह किसान खेतों को पहुंचे और धान पौध की नर्सरी तैयार करने में जुट गए।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से मौसम का पारा शीर्ष पर था। लगातार बढ़ते पारे से लोग परेशान थे। रात को मौसम ने करवट बदली। रात में आई तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।
रविवार की सुबह किसानों ने सीधे खेतों की ओर रुख किया और धान की नर्सरी के लिए किसानों ने खेतों की हल्की जुताई की और नर्सरी की तैयारी में जुट गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें