फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में पीछे से घुसा दूसरा डंपर, दो घंटे केबिन में फंसा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के मिहौली टोल पर सोमवार सुबह खड़े डंपर में बारी-बारी से दो अन्य वाहन टकरा गए। जिसमें पीछे वाला डंपर घटना के बाद फरार हो गया। वहीं बीच में फंसे डंपर का चालक केबिन में दब गया। दो घंटे बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

झांसी जनपद के थाना मोठ गांव जौरा निवासी केशपाल पुत्र मनोहर सोमवार सुबह खाली डंपर लेकर अछल्दा की ओर से मिहोली टोल की ओर आ रहा था। टोल प्लाजा से तकरीबन छह किलोमीटर पहले एक डंपर टायर पंक्चर होने की वजह से सड़क के किनारे खड़ा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार डंपर खड़े डंपर में जा घुसा। वहीं उसके पीछे से आ रहा तीसरा डंपर भी टकरा गया।
हादसे में डंपर चालक केशपाल क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह से फंस गया। राहगीरों की सूचना पर दमकल, पुलिस व यूपीडा की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। जहां दो क्रेन व एक जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को अलग करते हुए फंसे चालक को बाहर निकालने का काम शुरू हुआ। इस दौरान लगभग दो घंटे तक चली कवायद में लहूलुहान हालत में चालक केबिन में फंसा रहा।
विज्ञापन

हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को अलग करते हुए चालक को बाहर निकाला गया। जिसके बाद एंबुलेंस से उसे 50 शैया युक्त जिला अस्पताल भेजा गया। अजीतमल कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि डंपर चालक को नींद आ जाने से वह सड़क किनारे पंचर खड़े दूसरे डंपर में जा घुसा। जिससे दोनों डंपर एक-दूसरे में बुरी तरह से फंस गए थे। चालक को गंभीर हालत के चलते सैफई रेफर कर दिया गया है। घटना में चालक के पैर टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें