फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीयू वेयर हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा के दिए निर्देश

Sat, 27 Sep 2025 07:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-26एयूआरपी 24- निरीक्षण करते अधिकारी। स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
औरैया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती ने कलक्ट्रेट स्थित ईवीएम, वीवीपैट, सीयू वेयर हाउस का निरीक्षण किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था परखी। बाद में उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर रोस्टर के अनुसार सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। कहा कि कर्मचारी पूरी सजगता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रखने को कहा, जिससे भवन के आसपास होने वाली गतिविधियां कैमरे में कैद हो सके। जिला सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि कक्षों सहित परिसर की साफ-सफाई को दुरूस्त रखा जाए। समय समय पर दीमक आदि की रोकथाम के लिए छिड़काव कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, नायब तहसीलदार प्रकाश चौधरी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रावेन्द्र, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप दुबे, कांग्रेस पार्टी जिला सचिव शोभित त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी कार्यालय प्रभारी रवीन्द्र राठौर, बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि अनिल कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें