फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्लास्टिक सिटी का निरीक्षण कर अफसरों ने उद्यमी की जानी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा प्रेम प्रकाश मीणा ने जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव के साथ प्लास्टिक सिटी लखनपुर दिबियापुर का निरीक्षण किया। यहां पर आवंटित भूखंड स्वामियों से इकाई स्थापना में आ रही समस्याओं को सुना गया। यहां पर उद्यमियों ने बिजली, पानी, सड़क की सुविधा न होने के कारण इकाई स्थापना में रुचि न लिए जाने की बात कही। अधिकारियों ने जल्द ही समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही एक ही स्थान पर भूखंड आवंटित कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही। इसके साथ ही कितने भूखंड आवंटित है। उद्योग लगाने में किन बातों को लेकर परेशानी आ रही है। इसकी जानकारी यूपीसीडा प्रबंधक संदीप से ली। इसके साथ ही अगले बुधवार तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। साथ ही अफसरों ने चल रहे बाउंड्रीवॉल निर्माण में तेजी लाने की बात कही गई। निरीक्षण के बाद उद्यमियों के साथ बैठक की की गई। जिसमें उद्यमियों को अविलंब इकाई लगाने के लिए अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को प्रदेश में औद्योगिक हब के रूप में विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें