फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बसपा प्रत्याशी ने लगाया अभद्रता और जानलेवा हमले का आरोप

Thu, 11 May 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। नगर के भगवतीगंज में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डिबियापुर नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन अरविंद पोरवाल पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। प्रत्याशी ने मिठाई की दुकान के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी पर सीओ और पुलिस बल ने पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

अरविंद पोरवाल ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ भगवतीगंज में एक गली में जा रहे थे। इसी दौरान एक मिठाई की दुकान पर रुक गए। इसी दौरान मुहल्ले के कुछ लोग इकट्ठा हो गए और गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी। किसी प्रकार दुकान के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग जमा होने लगे। साथ सीओ औरैया प्रदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। अरविंद पोरवाल ने तीन नामजद एवं 15 अज्ञात के खिलाफ अभद्रता , गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है ।इधर, बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम, मंडल जोन इंचार्ज शैलेंद्र गौतम, गौरव रघुवंशी, पूर्व मंडल संयोजक विक्रम सिंह, जिला सचिव पंकज सिंह, जिला सचिव बलवीर दोहरे आदि ने भी थाने पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सीओ प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।चु नाव में व्यवधान डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें