फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फर्जीवाड़े की भनक लगने पर कंपनी के अधिकारियों कर्मचारियों ने पुलिस ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। औरैया दिबियापुर मार्ग पर एक कंपनी में नौकरी के नाम पर 20 हजार रूपए ठगने के आरोपों की जांच करने पहुंची पुलिस को कंपनी में कई फर्जीवाड़े की भनक लगी। इस पर पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों कर्मचारियों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।

मंगलवार की सुबह नेपाल सीमा के सटे एक कस्बे के व्यक्ति ने थाने आकर सूचना दी कि दिबियापुर स्थित एक कंपनी के अधिकारियों कर्मचारियों ने पीड़ित से नौकरी के नाम पर 20 हजार रुपए ठग लिए हैं। इस पर दिबियापुर थाना पुलिस और एसओजी पुलिस टीम सक्रिय हो गई। आनन-फानन कंपनी के छह से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को थाने लाकर उनसे पूछताछ शुरू की गई।
विज्ञापन

कंपनी में काम करने वाले कई कर्मी नेपाल के बताए जा रहे हैं। हालांकि देर शाम तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। बताया जा रहा है कि कंपनी में विभिन्न जनपदों से लोगों को नौकरी का झांसा देकर बुलाया जाता है। उनसे नौकरी के नाम पर रुपए ठगे जाते हैं। कई अन्य फर्जीवाड़े भी किए जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल ने बताया कि एक व्यक्ति ने नौकरी के नाम पर 20 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया था। जांच में जानकारी मिली है कि कंपनी पंजीकृत है। सघन जांच के लिए कंपनी कर्मियों से पूूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें