फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी शुरू नहीं हुई आलू खरीद

Sat, 10 Mar 2018 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
आलू क्रय केंद्र मिहौली केंद्र का बंद शटर, लटक रहा बैनर - फोटो : amarujala
विज्ञापन

औरैया।  प्रदेश में किसानों से आलू खरीद किए जाने को लेकर सरकार की ओर से सभी जिलों में 6 मार्च से आलू खरीद केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए थे। औरैया जिले में इसके लिए पीसीएफ को केंद्र खोलने की जिम्मेदारी दी गई थी। अहम बात ये है कि निर्देशों के बाद भी न तो केंद्र खोले गए और न ही वहां किसी प्रभारी की तैनाती की गई। निर्धारित किए गए तीनों केंद्रों पर ताले लटकते नजर आए।  पिछले साल आलू किसानों को हुए भारी नुकसान को देखते हुए इस बार शासन ने पहले से ही आलू किसानों से 549 रुपये समर्थन मूल्य पर छह मार्च से आलू की खरीद की जानी थी। इसके बावजूद 10 मार्च का दिन बीतने के बाद भी न तो केंद्र ही खुले दिखाई दिए और न ही कोई प्रभारी मौजूद मिला। अमर उजाला टीम ने जिले में संचालित बताए गए आलू क्रय केंद्रों की पड़ताल की तो हकीकत सामने आई।

विज्ञापन


औरैया सदर ब्लॉक क्षेत्र में पीसीएफ की ओर से मिहौली पीसीएफ गोदाम पर आलू खरीद केंद्र खोले जाने की जानकारी दी गई थी। इस केंद्र पर टीम पहुंची तो केंद्र बंद पाया गया। वहीं केंद्र के नाम पर टंगा गया बैनर मुंह चिढ़ा रहा था। मौके से केंद्र प्रभारी भी नदारद पाए गए।

बिधूना क्षेत्र के गांव में बनाए गए आलू क्रय केंद्र की पड़ताल करने पहुंचे तो वहां शटर पर ताले लटके दिखाई दिए। साथ ही मौके पर किसी भी प्रभारी के न मिलने से सन्नाटा पसरा हुआ था। यहां तक की केंद्र के नाम पर यहां बैनर तक नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों के संचालन होने की जानकारी दी गई थी। एडीएम को मौके पर जाकर जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
श्रीकांत मिश्रा,  डीएम

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें