फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ईंट-भट्ठा पर विवाद के बाद मारपीट, ईंट-पत्थर चले

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। गांव निरंजनापुर स्थित ईंट-भट्ठा पर जमकर विवाद और मारपीट हुई। भट्ठा संचालक ने तीन लोगों पर मारपीट व एकाउंटेंट से रुपये छीनने का आरोप लगाया जबकि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


एनटीपीसी के सामने रहने वाले कमलेश कुमार ने बताया कि उनका गांव निरंजनापुर में मां वैष्णो ईंट उद्योग नाम से भट्ठा है। 24 मई को दोपहर करीब 12 बजे मुनीम सुखदेव सिंह कार्यालय में था। तभी गांव निरंजनापुर निवासी एक व्यक्ति और उसके दो साथी आए और मुनीम से 16,200 रुपये छीन लिए।
इधर, दूसरे पक्ष के निरंजनापुर निवासी नवनीत कुमार ने आरोप लगाया कि भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करने वाले एक बच्चे से स्कूल जाकर पढ़ाई करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर मुनीम सुखदेव ने गाली-गलौज की। वहां मौजूद एक युवक व उसके साथियों ने पीडि़त के साथ मारपीट की। आरोपियों ने लाठी-डंडों एवं ईंट पत्थर फेंककर मारे। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें