फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शिकायतों के बाद सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय लखनऊ संबद्ध

Wed, 15 Apr 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में तैनात सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय एडी पांडेय को शासन ने मंगलवार को लखनऊ संबद्ध कर दिया है। ये निर्णय लगातार आ रहीं शिकायतों के बाद लिया गया है। साथ ही शिकायतों की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य कानपुर शशि पांडेय ने बताया कि एडी पांडेय के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। इसी के चलते उन्हें लखनऊ में संबद्ध किया गया है। शिकायतों की जांच में अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शासन ने फिलहाल उनके स्थान पर कोई तैनाती नहीं की है। उनके कार्यालय में ही तैनात मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय को सहायक आयुक्त द्वितीय का भी कार्यभार दिया गया है।
वहीं सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय एडी पांडेय का कहना है कि सभी शिकायतें उनके विरुद्ध एक प्रायोजित षड्यंत्र के तहत की गई हैं। जांच में कोई भी आरोप सिद्ध नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें