फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। तहसील अजीतमल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने एसडीएम से मुलाकात की। ज्ञापन सौंपते हुए सब रजिस्ट्रार पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद दीक्षित के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी अमित कुमार तिवारी से बुधवार को मिले। अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तैनात सब रजिस्ट्रार मोहम्मद वसीम पर कई आरोप लगाते हुए निलंबन की मांग की।
अधिवक्ताओं ने कहा कि सब रजिस्ट्रार मोहम्मद वसीम की ओर से रसीद के अतिरिक्त पैसों की मांग की जाती है। न देने पर बैनामा फसाए जाने, वकालत न करने देने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन

बताया कि एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नगेंद्र तिवारी द्वारा अतिरिक्त धनराशि की वसूली का विरोध करने पर उच्चाधिकारियों व बार काउंसलिंग उत्तर प्रदेश को फर्जी शिकायत का आरोप लगाया। उप जिलाधिकारी अमित कुमार तिवारी ने बताया कि जांच कराने के बाद ही कार्रवाई होगी।



सब रजिस्ट्रार मोहम्मद वसीम ने बताया नौ सितंबर को एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारी अधिवक्ता नगेंद्र तिवारी के साथ आए थे। वह प्रत्येक बैनामे में एसोसिएशन के लिए चंदा के रूप में पैसे की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर वह नाराज होकर चले गए। उनकी शिकायत बार काउंसलिंग उत्तर प्रदेश को की गई है। उन पर लगाए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें