अजीतमल। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने अजीतमल कोतवाली में प्रदेश के मॉडल पुलिस बैरक और भोजनालय का बुधवार को लोकार्पण किया। इस दौरान एसपी के स्थानांतरण होने पर विदाई दी गई। 27 माह बेमिसाल शीर्षक के साथ विदाई कार्यक्रम को मनाया गया।
बुधवार को अजीतमल कोतवाली में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कोतवाली में बने प्रदेश के मॉडल बैरक और भोजनालय का लोकार्पण करते हुए मौजूद पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को संबोधित भी किया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए पुलिस अधिकारियों ने कप्तान के साथ किए गए कार्य के अनुभव साझा किए।
इस दौरान एसपी चारू निगम ने लंबे समय तक जिले की कानून व्यवस्था संभालने के लिए उन्होंने अपने साथ कार्य करने वाले वर्तमान, स्थानांतरित पुलिस कर्मियों, सेवानिवृत पुलिसकर्मियों, जनपद की जनता का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एके मिश्रा, क्षेत्राधिकारी अजीतमल अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर एमपी सिंह, क्षेत्राधिकारी बिधूना भरत पासवान, 112 पुलिस प्रभारी शशि भूषण मिश्र, कोतवाल अजीतमल राजकुमार सिंह, इंस्पेक्टर जीवाराम यादव, निरीक्षक अपराध रुद्र नारायण त्रिपाठी सहित जनपद के सभी थानों के प्रभारी रहे।